मिर्जापुर, अगस्त 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बिहार से असलहा लाकर जिले में तस्करी करने वाले दो तस्करों को विंध्याचल पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। उनके पास से एक तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह, गणेश पांडेय मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अकोढ़ी गांव स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास बाइक सवार दो संदिग्ध हैं। जो असलहा बेचने की बात कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल 32 बोर, एक कारतूस, एक तमंचा, कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ। असलहा कब्जे में लेकर पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों असलहा तस्कर ...