मेरठ, मार्च 17 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाना मेरठ की टीम ने बिहार से अफीम की तस्करी कर यूपी-हरियाणा में सप्लाई करने वाले गिरोह को दबोचा है। तीन महिलाओं समेत चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही इनके खिलाफ यमुनानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिहार से मादक पदार्थों की तस्करी कर यूपी और हरियाणा में सप्लाई करने की सूचना एएनटीएफ थाना मेरठ को मिली थी। इसी के आधार पर हरियाणा के यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल की मदद ली गई और घेराबंदी की गई।15 मार्च को दोनों टीम ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेश में यमुनानगर के थाना जगाधरी सिटी इलाके में समतायोर इलाके में नाजरा खातून पत्नी इजहार निवासी मोतीहारी बिहार, तुफान खातून पत्नी जाकिर हुसैन निवासी बिहार, परमिता देवी पत्नी करणजीत निवासी बिलासपुर यमुनानगर और जुल्फकार निवासी बिलासपुर यमुनानगर को दबोच लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.