बिहार से अंबाला जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
शाहजहांपुर, जून 10 -- रोजा। बिहार से बाइक से अंबाला जा रहे दो युवक रोजा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मातोही गांव निवासी विकास पुत्र उपेंद्र और रामरत्न पुत्र संजय बाइक से अंबाला जा रहे थे। गुर्री चौकी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- बिहार से अंबाला जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने 21 वर्षीय रामरत्न को मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.