चंदौली, अप्रैल 8 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव स्थित गंगा में स्नान कर रहे दो छात्र डूब गए। इस दौरान बिहार सिवान का रहने वाला 20 वर्षीय एलएलबी का छात्र सौरभ तिवारी की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वही डूब रहे देवरिया निवासी अमन यादव को एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। घटना के दौरान घाट पर अफरा-तफरी मची रही। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।बिहार सिवान के जिला एवं थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी 20 वर्षीय सौरभ तिवारी पुत्र विकास तिवारी, देवरिया जिले के रामपुर कारखाना निवासी 20 वर्षीय अमन यादव पुत्र अशोक यादव और प्रशांत सिंह पुत्र हरिकेश सिंह देवरिया में रहकर साथ में पढ़ाई किए है। सौरभ तवारी अमेठी में एलएलबी कर रहा था। वही लखनऊ में अमन यादव बी कॉम का छात्र है। इसके अलावा दिल्ली में प्रशांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.