बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज रात से दौड़ेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट
वरीय संवाददाता, जून 27 -- Bihar Constable Exam Special Trains: बिहार में आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़भाड़ और छात्रों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे कुल 20 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को किया जाएगा, जिससे अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले छात्रों को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना, मुजफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.