बिहार सहित पूरे देश में आज दवा दुकानें बंद,ऑनलाइन बिक्री का विरोध; लाखों का कारोबार होगा प्रभावित
हिन्दु्स्तान ब्यूरो, मई 20 -- बिहार सहित पूरे देश में ऑनलाइन दवा की बिक्री के खिलाफ थोक दवा कारोबार बुधवार को बंद रहेगा। इसे खुदरा दवा व्यापारी संघ एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव संघ का भी समर्थन प्राप्त है। इससे राज्य के सभी जिलों में दवा कारोबार प्रभावित रहने के आसार हैं। इससे बिहार में करीब 30 लाख का कारोबार प्रभावित होगा। दवा के थोक कारोबारियों से राज्य सरकार को पांच फीसदी अर्थात करीब 1.5 लाख टैक्स नुकसान होने का अनुमान है। दवा कारोबारियों की बंदी के दौरान सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहेगी। सरकार सरकारी अस्पतालों में 611 प्रकार की आवश्यक दवाओं को नि:शुल्क आपूर्ति करती है। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन सिंह ने कहा कि पहली बार दवा कारोबारी किसी लाभ या हानि से इतर केंद्र सरकार की दवा विक्रय नीति के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.