बिहार सहकारिता नीति 2026 से पैक्स और व्यापार मंडलों का बढ़ेगा दायरा
गया, अगस्त 25 -- जिले में सहकारी समितियों को सशक्त और बहुउद्देशीय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार सहकारिता नीति 2026 के तहत पैक्स, व्यापार मंडल सहित अन्य सहकारी संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं और रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जाएगा। जिले में वर्तमान में 320 पैक्स और 24 व्यापार मंडल संचालित हैं। नई नीति के तहत सहकारी समितियों के कार्यक्षेत्र को कृषि गतिविधियों से आगे बढ़ाकर जन औषधि केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, उचित मूल्य की दुकान समेत अन्य जनोपयोगी सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सहकारी समितियों में आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रबंधन और ई-कॉमर्स को बढ़ावा देकर सहकारी उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की भी योजना है। पैक्स और व्यापार मंडलों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.