बिहार सरकार विद्यालयों का कर रही भगवाकरण: माले
सासाराम, अगस्त 24 -- कोचस, एक संवाददाता। भाकपा-माले कोचस एरिया कमेटी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता कन्वेंशन में नेताओं ने बिहार सरकार पर विद्यालयों का भगवाकरण करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य रविशंकर राम ने कहा कि मोदी सरकार की फासीवादी नीतियों के खिलाफ किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र-युवा और समाज के सभी उत्पीड़ित समुदायों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार सरकार के संरक्षण में दलितों, महिलाओं और अतिपिछड़ों पर सामंती ताकतों का हमला बढ़ा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दलितों, महिलाओं व अतिपिछड़ों पर बढ़े सामंती हमले : माले
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.