बिहार सरकार लिखी इनोवा कार से घूम रहे फर्जी EOU अफसर, छपरा में हो गई लाखों की लूट
एक संवाददाता, मई 23 -- बिहार के छपरा जिले में मढौरा के तीन आभूषण विक्रेताओं से फर्जी आर्थिक अपराध इकाई का अफसर बनकर शुक्रवार की देर रात लूटपाट की गई। दरियापुर थाने के आगे बिहार सरकार लिखी और हूटर लगी इनोवा गाड़ी पर सवार अपराधियों ने पटना से मढ़ौरा लौट रहे दुकानदारों की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। जांच के नाम पर अपराधियों ने तीनों को बंधक बनाया और लगभग साढ़े 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा सोनापट्टी निवासी आभूषण व्यवसायी कुंदन कुमार, संदीप कुमार और आनंद कुमार शुक्रवार की रात पटना से आभूषण खरीदकर चालक अफरोज के साथ अपनी स्विफ्ट कार से वापस मढ़ौरा लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 10:20 बजे दरियापुर थाना पार करते ही कुछ दूर आगे हूटर बजाती एक संदिग्ध इनोवा कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इनोवा से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.