बिहार सरकार ने शिक्षा को विकास और सामाजिक परिवर्तन की प्राथमिकता बनाया : नीतीश
पटना, सितम्बर 5 -- पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार सरकार ने शिक्षा को विकास और सामाजिक परिवर्तन की प्राथमिकता बनाया है। हमारा संकल्प है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो, ताकि कोई भी प्रतिभा आर्थिक अभाव के कारण अवसरों से वंचित न रहे। इसके पहले नीतीश कुमार ने महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समान अवसर, सामाजिक न्याय और सशक्त नागरिक निर्माण की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: शिक्षक दिवस पर बच्चों ने केक काटकर ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.