भागलपुर, अप्रैल 14 -- Bihar News: बिहार के ग्रामीण इलाकों में पछुआ हवा और बढ़ती गर्मी के साथ ही आग लगने का तांडव शुरू हो जाता है। अक्सर दमकल की गाड़ियां शहर से चलते-चलते गांव तक पहुँचने में काफी समय लगा देती हैं, जिससे भारी नुकसान होता है। इस समस्या के समाधान के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी गांवों में 'फायर बूथ' बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भागलपुर के एडिशनल कलेक्टर (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार ने बताया कि अब गांवों में आग बुझाने के लिए शहरों से आने वाली दमकल का इंतजार नहीं करना होगा।पंचायत स्तर पर होंगे उपकरण, युवा संभालेंगे मोर्चा इस योजना के तहत पंचायत स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। फायर बूथ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में आग लगने पर तुरंत राहत पहुंचाना है। इन बूथों पर आग बुझाने के लिए जरूरी उपकरण जैसे फायर बीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.