बिहार सरकार के राज्य मंत्री ने की मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना
चतरा, अप्रैल 18 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में बिहार सरकार के राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) चंदन कुमार ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भद्रकाली के दर्शन के बाद सहस्त्र शिवलिंग, महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर और कोठेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य देवालयों में भी पूजा की। उन्होंने कहा कि माता की पूजा-अर्चना करने से मन को असीम शांति और सुखद अनुभूति प्राप्त हुई है। उनके मंदिर आगमन पर भाजपा के जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, सीओ सविता सिंह और रत्नेश्वर शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में चंदन कुमार को माता भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने वहां संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों को देखा और मां भद्रकाली की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.