दुमका, जनवरी 3 -- जामा। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विकास मंत्री संजय कुमार पासवान सोमवार को देवाधिदेव बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे तारापीठ दर्शन के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इसी क्रम में जामा प्रखंड के आसनथर लाइन होटल के समीप उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंत्री के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी भरे नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मंत्री संजय कुमार पासवान ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं तो इसमें कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.