बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ने की जियारत
अंबेडकर नगर, जून 12 -- किछौछा। पड़ोसी राज्य बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री मो. जमा खान ने गुरुवार की रात अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में पहुंच कर सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की जियारत की। उन्होंने मजार मुबारक पर चादर चढ़ाई। कैबिनेट मंत्री ने मुल्क की खुशहाली, अमन व शांति के लिए दुआएं मांगी। जियारत करने के बाद सज्जदानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने मंत्री के सिर पर दरगाह शरीफ की चादर की पगड़ी बांध कर स्वागत किया। इस मौके पर इंतेजामिया कमेटी के प्रमुख सै. अजीज अशरफ, सै. खलीक अशरफ, डॉ सै. सहाब अशरफ, सईद मुजाविर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.