बिहार सरकार की सख्ती बेअसर, नौकरी से हटाने पर अमीन भड़के; आंदोलन तेज करने की धमकी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 5 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों को राज्य सरकार ने नौकरी से हटा दिया। लेकिन सरकार की इस सख्ती के बाद भी नौकरी से हटाए गए अमीन अपनी बात पर अड़े हैं और सभी अमीन भड़क गए हैं। अमीनों ने अपने आंदोलन को और भी तेज करने की धमकी भी दे दी है। हड़ताली अमीनों को कार्यमुक्त और हड़ताल अवधि को सेवा में टूट किए जाने के निर्णय पर अमीनों ने अपनी बात रखी है। बिहार राजस्व अमीन संघ ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की दमनकारी सेवामुक्ति और आईडी ब्लॉक की कार्रवाई से संघ में आक्रोश है। संघ ने चेतावनी दी है कि वो अब आंदोलन को औऱ तेज करेंगे वरना सरकार संघ से बातचीत करे। संघ ने कहा कि हड़ताली अमीनों को दायित्वों से मुक्त करने औऱ ई-मापी पोर्टल पर उनकी आईडी निष्क्रिय करने के तानाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.