बिहार सरकार की जमीन को अपने नाम कराने की शिकायत
पूर्णिया, अप्रैल 2 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा अनुमंडल के भवानीपुर अंचल अंतर्गत केमई मौजा की गैर मजरूवा आम 16 डिसमिल जमीन फर्जी तरीके से निजी व्यक्ति द्वारा अपने नाम करने को लेकर स्थानीय ग्रामीण ने एसडीओ धमदाहा को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। केमई गांव के राहुल कुमार सिंह ने एसडीओ को दिए आवेदन में भवानीपुर अंचल के खाता संख्या 503, खेसरा 325, रकवा 0.11 डिसीमल एवं खेसरा 324 व 1433 रकवा 0.05 डिसीमल यानी कुल रकवा 16 डिसीमल जमीन को दर्शाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि गैर मजुरबा आम जमीन किसी भी व्यक्ति के नाम किया जाना नियम के विरुद्ध हैं। मामले की जांच करवाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.