कुशीनगर, अप्रैल 16 -- कुशीनगर। बिहार सरकार की राजस्व परिषद द्वारा शुक्रवार को कप्तानगंज तहसील के गंभीरपुर में बेतिया राज के बागीचे में लगे आम, कटहल तथा जामुन के फल का खुली नीलामी की जाएगी।बिहार सरकार की राजस्व परिषद द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शुक्रवार 17 अप्रैल को संबंधित आम के बागीचे में खुली बोली 12.30 बजे से लगाई जाएगी। बिहार सरकार द्वारा बेतिया राज की जमीनों को अधिग्रहण में लेने के लिए पिछले साल से प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें कुशीनगर के कप्तानगंज, कुशीनगर व पडरौना तहसील में विभिन्न जगहों पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.