जहानाबाद, अगस्त 22 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव एवं जहानाबाद सहित कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे ओम प्रकाश शुक्ला के निधन पर संस्कृत जगत में शोक की लहर है। बिहार संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एसके सुनील ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम लोगों ने एक निष्ठावान, कर्तव्यपरायण और सच्चे संस्कृत शिक्षा प्रेमी को खो दिया है। श्री शुक्ला ने संस्कृत शिक्षा के उत्थान और शिक्षकों के हित के लिए जो कार्य किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जाना संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...