बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न
पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हो गई। चार पालियों में 15 परीक्षा केन्द्रों पर बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में किसी भी परीक्षाकेन्द्र पर कदाचार के आरोप में कोई भी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। परीक्षाकेन्द्रों पर पहली पाली में 4088,दूसरी पाली में 4092,तीसरी पाली में 1340 व चतुर्थ पाली में 3164 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। पहली पाली में 976, दूसरी पाली में 972, तीसरी पाली में 350 और चौथी पाली में 719 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय,जिला स्कूल,मिल्लिया पॉलिटेक्निक रामबाग,जेएलएनएस उच्च विद्यालय गुलाबबाग, मिल्लिया इंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.