वरीय संवाददाता, मई 10 -- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर-हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। नई रेल लाइन से परिचालन को लेकर एनआई वर्क के साथ सीआरएस निरीक्षण होना है। एनआई वर्क नौ से 14 मई के बीच होगा। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने 11 से लेकर 15 मई तक 45 पैसेंजर, इंटरसिटी और मेल एक्सप्रेस को रद् किया है। वहीं, 13 और 14 मई के बीच 31 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया है। इनमें से 17 एक्सप्रेस ट्रेनें मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी। जबकि, नौ से 15 मई के बीच 47 एक्सप्रेस ट्रेनों के खुलने के स्टेशन में बदलाव किया गया है। वहीं, 9 ट्रेनों को रेलवे ने री-शेड्यूल किया है। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है।आरा-जयनगर इंटरसिटी नहीं चलेगी अधिसूचना के अनुसार, समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर 11 मई को रद्द रहेगी। ...