बिहार संपर्क क्रांति, श्रमजीवी, पवन और वैशाली एक्सप्रेस समेत 100 ट्रेनों में बढ़ेंगी सीटें, जेनरल बोगी भी जुड़ेगी
वरीय संवाददाता, अगस्त 11 -- Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में बोगियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। आने वाली दिनों में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की एलएचबी रैक में 20 की जगह 24 बोगियां होंगी। बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे को पत्र भेजकर 24 बोगियों की ट्रेन के परिचालन व्यवस्था की समीक्षा रिपोर्ट मांगी है। इस निर्णय से मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली पवन एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस समेत 100 से अधिक ट्रेनों में सीटें बढ़ जाएंगी। रेलवे बोर्ड जल्द ही लगभग 3200 लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नई मानक संरचना लागू करेगा। नए मानक के तहत हर ट्रेन में कम से कम 6 से 8 स्लीपर और 4 जेनरल बोगी अनिवार्य होगी। अतिरिक्त 4 बोगी जोड़ने से एक ट्रेन में सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.