पटना, जुलाई 28 -- बिहार संग्रहालय पटना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) भोपाल के बीच मंगलवार को सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ। समझौता पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। इसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त प्रदर्शनी, संग्रहालय वस्तुओं व प्रदर्शनी संसाधनों का आदान-प्रदान, लोक और जनजातीय कला-संस्कृति के संरक्षण, अनुसंधान और प्रलेखन, संग्रहालय आधारित शिक्षा, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों व प्रकाशनों के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। आईजीआरएमएस भोपाल की ओर से निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे और बिहार संग्रहालय की ओर से महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।डिजिटल अभिलेखीकरण, विजुअल प्रदर्शनी, डिजिटल कैटलॉग, एआर - वीआर आधारित संग्रहालय अनुभव, पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक नवाचार, समुदाय आ...