बिहार शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने पर कवि राज को सम्मान
बेगुसराय, जून 24 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। चंदौर पंचायत के मधैपुरा गांव के होनहार निशानेबाज कवि राज को बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बुधवार को सम्मानित किया गया। चंदौर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ों लोग जुटे और खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया के नारों से माहौल गूंज उठा। 35वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में कवि राज ने 50 मीटर प्रोन राइफल शूटिंग पीप साइट ग्रुप इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग में प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
सम्मान समारोह समारोह में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने कवि राज को माला पहनाकर और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें कविराज पर गर्व है। इन्होंने सिर्फ भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.