बिहार शिक्षा विभाग का अवर सचिव गिरफ्तार, मंत्रियों के बंगले के पास 20 हजार घूस लेते पकड़ा गया
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 2 -- बिहार में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक और कार्रवाई देखने को मिली। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में तैनात शिक्षा विभाग के अवर सचिव (वेतन सत्यापन कोषांग) अमोद मिश्रा को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में मंत्रियों के बंगले के पास से पकड़ा गया। अमोद पर शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी की बकाया राशि का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। निगरानी ने अवर सचिव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे स्पेशल कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही में जुट गई। निगरानी ब्यूरो के अनुसार इस साल का यह 74वां ट्रैप कांड है।बिहारशरीफ के कर्मचारी ने की शिकायत जानकारी के मुताबिक, बिहारशरीफ के उमाशंकर उमरेबी ने निगरानी थाने में शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.