खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के दूसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों छोटी, चाहत, गुड़िया और राखी को विशेष सम्मान कबड्डी संघ और यूथ क्लब खगड़िया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा दिया गया। खगड़िया जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, यूथ क्लब खगड़िया के संरक्षक बिप्लब रणधीर, रंजीतकांत वर्मा, संघ के कोषाध्यक्ष आर्किटेक शुभम कुमार और कोच प्रकाश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को फूल, माला और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्द्धन किया। कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनकी मेहनत को सम्मान दिलाया, बल्कि खगड़िया में महिला कबड्डी को भी नई पहचान दी है। मौके पर आदित्य कुमार, गुलशन कुमार,हर्ष कुमार, किशन कुमार,मनोज कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.