हाजीपुर, अप्रैल 24 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से 04 वर्षीय स्नातक सत्र 2023-27 के 5 वें सेमेस्टर की परीक्षा 24 अप्रैल आज से दो पाली में शुरू होगी। परीक्षा 5 मई तक संचालित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की अधिसूचना एवं परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार की देर शाम तक परीक्षा संचालन की तैयारी की गई। सीट प्लान के अनुसार रौल नंबर की पर्ची चिपकाई गई, वहीं डिस्प्ले बोर्ड पर परीक्षा कक्ष के अनुसार रोल नंबर की सूचना अंकित की गई। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में 5वें सेमेस्टर के मेजर और माइनर के सभी विषयों को 8 समूह में विभाजित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- आज से 46 केंद्रों पर पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा जिसकी परीक्षा अलग-...