गोपालगंज, जुलाई 21 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय प्राधिकार से एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू को बिहार विधान परिषद् के आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के निर्देश पर बिहार परिषद के उप सचिव मिथिलेश कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। वहीं, इस मनोनयन पर एमएलसी राजीव कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व , विप सभापति और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हार्दिक आभार प्रकट किया है। इसके अलावा इनके मनोनयन पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह राणा,प्रधान महासचिव रितेश कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान, रितिक साहू, विद्याभूषण सिंह, सत्यम सिंह, भाजपा नेता रजत राय, कुणाल सिंह, दीपक कुमार, रामेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, अभिषेक कुमार आदि ने हर्ष जताया है।

हिं...