पटना।, नवम्बर 6 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह के सभापति रहते हुए बिहार विधान परिषद में विभिन्न पदों पर हुई बहाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस पूरे प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब हाल ही में सात कर्मचारियों को शॉर्टहैंड परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन एक भी कर्मचारी इस परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद एक और मामला अब सामने आ रहा है। खबर आ रही है कि नवनियुक्त 100 से अधिक कर्मियों को विधान परिषद परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। जिनकी एंट्री पर रोक लगाई गई है, उनकी बहाली निजी सहायक, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर हुई हैं। इन्हें भी पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के समय में ही नौकरी मिली थी। एक कर्मी ने बताया कि उनका केस हाईकोर्ट में ...