पटना, जुलाई 22 -- बिहार विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही के दौरान बिहार विधान सभा से पारित सात विधेयकों को पेश किया गया। इन सभी विधेयकों को विधान परिषद से भी पारित कर दिया गया। पारित किए गए विधेयकों में बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026, बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए सम्परिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026, बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं। सदन में विधेयक पेश किए जाने के दौरान राजद के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद में सात विधेयक पारित इसके पूर्व डॉ. सुनील सिंह ने गांधी मैद...