बिहार विधान परिषद चुनावः 42 उड़न दस्ता, 17 मजिस्ट्रेट; पटना में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा
पटना, अक्टूबर 23 -- पटना, प्रधान संवाददाता। विधान परिषद चुनाव से पहले अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद के कारण पटना स्नातक का चुनाव सबसे रोचक हो गया है। पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। 42 उड़न दस्ता, 11 जोनल दंडाधिकारी और छह सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि यह निर्वाचन अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए कर्मी निष्पक्षता, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें। निर्वाचन की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी कर्मी सीधे अपने मतदान केंद्र पर जाएंगे और मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स को सीधे स्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.