नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल टेस्ट) की पुनः जांच होगी। विधान परिषद के उप सचिव ने शुक्रवार को पत्र जारी कर इन सभी अभ्यर्थियों को 18 नवंबर को जांच के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। विधान परिषद सचिवालय ने कहा है कि इनके टंकण (हिन्दी/अंग्रेजी) की व्यावहारिक दक्षता जांच 18 नवंबर को परिषद सचिवालय में होगी। अंतिम परीक्षाफल में सफल सभी अभ्यर्थियों के लिए इस जांच में शामिल होना अनिवार्य है। गैरहाजिर अभ्यर्थी अयोग्य हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को इसकी सूचना आवेदन में अंकित मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पर भेजी जाएगी। इस बीच, बिहार के महाधिवक्ता एचडी संजय से कार्यकारी सभापति ने इस मसले पर रायशुमारी की। जल्द ही महाधिवक्ता विधानसभा सचिवालय को विधिक...