बिहार विधान परिषद के सचेतक ने बासुकीनाथ में की पूजा अर्चना
दुमका, जून 8 -- बिहार विधान परिषद के वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के सचेतक दिलीप कुमार चौधरी ने अपने परिवार के साथ सोमवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर मंदिर के पंडा-पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा नागेश बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली, राजराजेश्वरी पीतांबरा मां बगलामुखी आदि महाविद्याओं की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस दौरान मंदिर प्रभारी सह अंचलाधिकारी संजय कुमार, पुलिसकर्मी कुंदन कुमार, चेतन मिश्रा, मंदिर गार्ड कपिलदेव पंडा, गौतम राव, उदय मंडल सहित मंदिर के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.