हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 21 -- बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। इस सत्र में सरकार कई अहम विधेयक लाना चाहती है। इसी महीने बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी होने है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए विधानमंडल दल के सदस्यों को मानसून सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहने को कहा है। सोमवार को सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद विधानसभा के विस्तारित भवन में एनडीए विधायकों की बैठक में सीएम ने कहा कि सदन की पहली पाली के साथ ही दूसरी पाली में भी मौजूद रहें। सरकार के काम को समझें। विपक्ष के हर आरोपों का जवाब दें।सीएम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में सरकार चल रही है। हमने घोषणा की थी कि डिग्री कॉलेज खोलेंगे। आजादी के बाद पहली बार एक साथ इतनी संख्या में डिग्री कॉलेज खुले। 800 करोड़...