हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 8 -- Chirag Paswan On Bihar Assembly Election: लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने के पीछे के कारणों का खुलासा किया और कहा कि उनके चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड का होगा। इसके पीछे की सोच पार्टी की स्ट्राइक रेट और गठबंधन को मजबूत करना होगा। वे शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि मैं कुछ ऐसा अनोखा प्रयोग कर रहा हूं, अलग-अलग समय में भाजपा व कई बड़े दल भी अपने रार्ष्ट्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वाते रहे हैं। उसके पीछे की सोच अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह लाने की होती है। यह अपने गठबंधन व पार्टी के स्ट्राइक रेट को बेहतर करने की होती है। उन्होंने बताया कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.