बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार चंद्रवंशी समाज की बैठक में हुए शामिल
गोड्डा, अगस्त 8 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शनिवार को गोड्डा पहुंचे। अपने गोड्डा दौरे के दौरान उन्होंने शहर के एक निजी होटल में आयोजित अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। उनके आगमन को लेकर चंद्रवंशी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया। गोड्डा पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रमानी और समाजसेवी मुकेश रमानी ने डॉ. प्रेम कुमार को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समाज के अन्य लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Munger News: कांवरिया पथ निरीक्षण कर संग्रामपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष का हुआ स्वागत स्वागत के दौरान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.