नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Bihar Monsoon Session: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र इसी माह चल सकता है । बताया जा रहा है कि 20 जुलाई से 25 जुलाई तक पांच दिवसीय सत्र चलेगा। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी पहली बार विपक्ष के सवालों का सामना करेंगे। मानसून सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि भरत तिवारी एनकाउंटर, रिशुश्री टेंडर फिक्सिंग, राबड़ी देवी आवास और लालू यादव की सुरक्षा में कटौती जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि, अभीतक तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है। एक से दो दिनों में इसकी घोषणा की जा सकती है। सत्र के दौरान कई विधेयक भी लाए जाएंगे।पहले दिन अनुपूरक बजट? अनुमान लगाया जा रहा है कि सदन से पहले दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी जो 50 हजार करोड़ का बताया जा रहा है। सत्र क...