किशनगंज, मार्च 12 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत किशनगंज के ठाकुरगंज के चुरली पंचायत के क़ृषि मैदान में जनसंवाद के दौरान कहा कि बिहार में वर्ष 2005 के पहले लोग शाम होने के बाद डर के कारण घर से नहीं निकलते थे, शाम ढलते ही घर में दुबक जाते थे, अब बिहार विकास और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। बिहार में अब किसी तरह का डर-भय का माहौल नहीं है। देर रात में भी लोग बिना किसी डर से सड़कों पर निकलते हैं। लोग अब स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। 24 नवंबर 2005 को बिहार से हमारी सरकार बनने के बाद जब हमने सुख-शांति और समृद्धि की वापसी में काम शुरू किया। केंद्र सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाने में बढ़ चढ़ कर मदद किया है। सीएम ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.