गोपालगंज, अप्रैल 13 -- कुचायकोट। सीबीएसई से 12वीं तक मान्यता प्राप्त बिहार विकास विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 11वीं कक्षा में सीमित सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं व अभिभावक विद्यालय पहुंच रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। जबकि बिहार बोर्ड के सफल छात्र नामांकन करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गुणवत्तायुक्त और मूल्यपरक शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध : महर्षि मेही विद्यापीठ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...