छपरा, जून 18 -- फोटो- 21- जलालपुर के हरपुर शिवालय में गुरुवार को भाजपा के सम्मेलन में मौजूद पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार, सांसद सीग्रीवाल, विधायक केदार सिंह व अन्य जलालपुर, एक प्रतिनिधि। राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि जंगल राज की समाप्ति के बाद बिहार में तेजी से विकास हुआ है। प्रखंड के हरपुर शिवालय में गुरुवार को सारण जिला पश्चिमी भाजपा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में कही।

बिहार में समर्पण उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। अपराधियों पर लगाम कसे गए है। आज बिहार विकास के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। एनडीए की सरकार बिहार में बेहतर काम कर रही है। इससे पहले मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को अंगवस्त्...