बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा:रोहित
बक्सर, जून 18 -- फोटो बक्सर। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बक्सर में बिहार की राजनीति और विकास पर विस्तार से बात रखी। कहा कि बिहार की बर्बादी के महानायक लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार है। उन्होंने ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुरुष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। वे गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, वंचित, आदिवासी, पिछड़ा, दलित समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के संरक्षक हैं। देश की राजनीति में भाई-भतीजावाद रूपी दीमक लग चुका है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक युवा चेतना अभियान चला रही है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश का नौजवान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है और उनके नेतृत्व में भारत 2047 से पहले विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होगा। यह भी पढ़ें- बिहार विकास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.