देवरिया, जून 22 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जिले के होनहारों ने परचम फहराया है। जिला मुख्यालय देवरिया, बरहज, गौरीबाजार और भाटपाररानी क्षेत्र के युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है। परीक्षा परिणाम आने के बाद अफसर बने इन होनहारों के घर में उत्सव का माहौल है। परिवार के लोगों ने मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दी। उमानगर के सिद्धार्थ सिंह का हुआ चयन यह भी पढ़ें- बीपीएससी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सहदेई प्रखंड के बेटे एवं बेटियों ने सफलता प्राप्त कर किया नाम रोशन सिद्धार्थ सिंह की सफलता शहर के उमानगर निवासी सिद्धार्थ सिंह पुत्र मनोज सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनका चयन ग्रामीण विकास अधिकारी पद पर हुआ है। इनके पिता भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक से रिटायर हैं तथा...