पटना, दिसम्बर 23 -- बिहार लोक भवन में मंगलवार को पहली बार क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा कि यह त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह हमारे आपसी भाईचारा और प्रेम को मजबूती प्रदान करता है। हमारे देश में इस त्योहार को सभी समुदायों के लोग मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में क्रिश्चिनिटी यूरोप के क्रिश्चिनिटी से काफी पुरानी है और हमें इसपर गर्व है। राज्यपाल ने सभी लोगों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू, कैथोलिक चर्च पटना के फादर जेम्स एवं नेशनल चर्च ऑफ इंडिया पटना के बिशप अब्राहम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोक गायिका विधायक मैथिली ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार,उप मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.