पटना, मार्च 12 -- उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि निर्यात नीति में संशोधन करके उसे निर्यातकों के और अनुकूल बनाया जाएगा। सरकार निर्यातकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मंत्री गुरुवार को पटना के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा उद्योग विभाग व फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स के सहयोग से मुक्त व्यापार समझौतों एवं निर्यात संवर्धन मिशन पर केंद्रित मेगा निर्यात संवर्धन कार्यक्रम एवं निर्यातक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार में निर्यात ईकोसिस्टम मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया।डॉ. जायसवाल ने कहा कि जैसे बिहार की औद्योगिक नीति व प्रोत्साहन नीति देश में सबसे अच्छी मानी जाती है, उसी तरह निर्यात नीति भी सबसे अच्छी होगी। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.