प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर से बिहार रूट के यात्रियों के लिये राहत की खबर है। सपा सांसद डॉ. एसपी पटेल की ओर से दानापुर से आनंद विहार को जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस के जंक्शन पर ठहराव की मांग भारतीय रेल के अधिकारियों से की थी। नई दिल्ली रेलवे की ओर से बिहार रूट पर नियमित संचालित जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव जंक्शन पर करने की मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही नई दिल्ली रेलवे की ओर से इस ट्रेन के आगमन व प्रस्थान का समय व प्लेटफार्म संख्या तय कर दी जायेगी। जंक्शन की ओर से बिहार, पटना रूट के यात्रियों को इस ट्रेन से यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...