बांका, जुलाई 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में सोमवार को पीबीएस कॉलेज, बांका के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला धारण कर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, इसे लागू करने से पहले सभी संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना आवश्यक है। साथ ही विरोध कर रहे शिक्षकों का कहना था कि, प्रस्तावित अधिनियम विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की शैक्षणिक स्वायत्तता, प्रशासनिक व्यवस्था तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। उनलोगों का मानना है कि, किसी भी बड़े शैक्षणिक सुधार से पहले शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शिक्षा विशेषज्ञो...