लखीसराय, मार्च 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पंजाबी मुहल्ला स्थित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, ऐक्टू लखीसराय जिला का स्थापना सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन ऊषा देवी, नूतन देवी व शिव नंदन पण्डित ने संयुक्त रूप से की। उद्घाटन शिक्षक नेता सत्यार्थी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा-माले जिला सचिव एवं मुख्य वक्ता बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की महासचिव सरोज चौबे शामिल हुई। उन्होंने बताया कि रसोइयों को न सिर्फ अपनी मांग के लिए संघर्ष करना है बल्कि अमेरिका- इजराइल द्वारा ईरान पर अन्याय पूर्ण हमले का भी पुरजोर विरोध करना है। पूरे देश में एक अप्रैल को श्रम कोड कानून को लागू किया जा रहा है। ऐक्टू समेत 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा कानून के खिलाफ में काला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.