खगडि़या, मार्च 16 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। बिहार राज्य बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप के राज्य विजेता खिलाड़ियों डॉ. जैनेन्द्र नाहर और रणधीर कुमार सिंह को गौशाला रोड में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में खगड़िया के रणधीर कुमार सिंह और डॉ. जैनेन्द्र नाहर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना के राष्ट्रीय खिलाड़ी शफक नवाब की जोड़ी को पराजित कर पहली बार खगड़िया को राज्य चैंपियन का खिताब दिलाया। दोनों खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप (गोवा) में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत कांत वर्मा ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित आनंद ने किया। मौके पर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, युवा व्यवसायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.