बिहार राज्य जूनियर-सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंजलि ने जीता स्वर्ण
जहानाबाद, जून 13 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद की बेटी अंजलि कुमारी ने 92वीं बिहार राज्य जूनियर-सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 जून से 13 जून तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अंजलि ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस खुशी के मौके पर जहानाबाद जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव राजेश कुमार, जिला रग्बी कोच अविनाश कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव निवास कुमार, शारीरिक शिक्षक गजेंद्र कुमार एवं टीम मैनेजर सोनू कुमार ने अंजलि को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।संघ के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि अंजलि पूर्व में भी जिले के लिए कई पदक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.