बिहार राज्य खनिज विकास निगम के सीएमडी बने अवनीश सिंह
पटना, अगस्त 26 -- राज्य सरकार ने बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के निदेशक पर्षद का तत्काल प्रभाव से गठन कर दिया है। खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की जिम्मेदारी दी गयी है। तीन सरकारी सदस्य भी बने हैं। राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक आलोक कुमार, वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) राजीव रौशन और उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता को सरकारी सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री की सहमति से खान एवं भूतत्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, भविष्य में किसी पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर उस पद पर पदस्थापित होने वाले पदाधिकारी को खान एवं भूतत्व मंत्री के अनुमोदन से निदेशक पर्षद में शामिल किया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.