मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा स्थित चंद्रशेखर भवन में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य परिषद की बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें आंधी और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग तथा खाद की भारी किल्लत के खिलाफ 25 अप्रैल को सूबे के सभी कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को बड़े पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को सौंपने का काम कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार 28 अप्रैल को पटना के आईएमए हॉल में होने वाले राज्य स्तरीय किसान कार्यकर्ता कन्वेंशन में बड़ी संख्या में भागीदारी का निर्णय लिया गया। य...